ई ससुरा तो नहीं भगा
"ई ससुरा तो नहीं भगा"
जी हां सही सुना 'ई ससुरा वास्तव में ही नहीं भगा' जब देश के प्रधानमंत्री जी ने इतनी शिद्दत से पूरे देश से ताली थाली बजाई, मोमबत्ती टॉर्च लाइट- बुझाई और फिर जलवाई थी, और माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी ने डार्क चॉकलेट खाने के लिए बोला था, और देश की कई कैबिनेट मिनिस्टर ने बोला कि गौ मूत्र पियो कोरोना भगाओ, कैई विधायक, मंत्री, पार्षद अन्य नेताओं ने बोला गोबर का लेप करें कोरोना भगाएं, देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री ने बोला हवन यज्ञ करें कोरोना भगाएं, समझ नहीं आता इतना सब करने के बावजूद भी राष्ट्रवादी लोगों ने कोरोना को भगाने के लिए इतनी अच्छी अच्छी योजनाएं बताई थी तब भी 'ई ससुरा तो नहीं भगा'
अब समझो ई काहे नहीं भगा - "कोरोना संक्रमण" एक बीमारी है जो अब महामारी बन चुकी है, जो पूरे विश्व में विकराल रूप धारण कर चुकी है । और देशों ने तो अपनी स्वास्थ्य-चिकित्सा-व्यवस्था, मैनेजमेंट प्लानिंग व उचित टेस्टिंग, वैक्सीनेशन, दवाई गोली, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व मास्क और हर जगह सैनेटाजर करने और पूर्ण व आंशिक लॉकडाउन व उचित सुविधा व्यवस्था देकर इस पर काबू पा लिया ।
हमारे देश में ऐसा नहीं हुआ, जबकि होना चाहिए था बहुत ही अच्छे तरीके से जरूरी और उचित स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करना था जरूरी मात्रा में दवाई गोली वैक्सीनेशन करनी थी पर्याप्त मात्रा में टेस्टिंग करनी थी और ऑक्सीजन वेंटिलेटर अन्य जरूरी उपकरणों और साधनों की जितनी जरूरत थी उसकी पूर्वानुमान लगाकर योजनाबद्ध तरीके से इस पर काबू पाया जा सकता था।
लेकिन हमारे देश में अंधविश्वास पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है इसलिए ताली-थाली भी बजी डार्क-चॉकलेट भी खिलाई गई, गोमूत्र पिलाया गया, गोबर से लेप किया गया हवन यज्ञ किए गए, पूजा-पाठ की गई लेकिन 'ई ससुरा नहीं तो भगा' जबकि होना यह था - पर्याप्त मात्रा में और उचित समय पर टेस्ट कराने से, दवाई गोली पर्याप्त मात्रा में, मास्क लगाने व सैनेटाइजर के जरूरी इस्तेमाल, व ऑक्सीजन, वैनटिलेटर व जरूरी उपकरण से और लोगों का मनोबल बढ़ाने से साथ ही साथ जरूरी है तो संपूर्ण लॉकडाउन उसमें भी गरीब, मजदूर, किसान और बेरोजगारों के लिए सबसे पहले खाद्य-सामग्री की उचित व्यवस्था करने से ई ससुरा भाग जाता ।
अब इतनी सारी व्यवस्था करनी तो समय तो लगेता ही साथ में धनराशि भी इससे बेहतर है उटपटांग किसी तरह की भी स्टेटमेंट दे दी जाए और गोदी-मीडिया उसको हाईलाइट करेगा और जरूरी मुद्दे जो होने हैं, होने थे जरूरी सुविधाएं जो होनी थी उस पर पर्दा डल जाएगा, सरकार के लिए आप सिर्फ आंकड़ा मात्र है और इस से ज्यादा कुछ नहीं जबकि (अपने परिवार के लिए आप बहुत ही अनमोल पूँजी हैं)
इतना सब कुछ तो कर लिया लेकिन 'ई ससुरा तो नहीं भगा' ।
पहले बड़े सम्मान के साथ पद की गरिमा रखी जाती थी लेकिन अब ना जाने भारत देश में ऐसा क्या हो गया है कि सब कुछ उथल-पुथल हो गया है देश के प्रधानमंत्री कहते हैं ताली ताली बजाओ मोमबत्ती चलाओ कोरोना भागेगा, स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं डार्क चॉकलेट खाओ और अनगिनत मंत्री कहते हैं गोमूत्र पियो गोबर लगाओ कोरोना भागेगा अरे भाइयों तुम्हारे कहने से कट्टर हिंदूवादी लोगों ने ऐसा सब कुछ किया फिर भी कोरोना की दूसरी लहरा गई ?
तो क्या आप लोग सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए इस तरह के बेबुनयादी स्टेटमेंट दिए जाते हैं ? या फिर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी स्टेटमेंट दी जाती है ? जनता को बेवकूफ समझा है ? कि कुछ भी बोल दिया जाए । अगर पद की गरिमा नहीं समझ सकते और रख सकते तो कम से कम इस तरह की स्टेटमेंट ना दी जाए तो ज्यादा बेहतर है । क्योंकि इस तरह की खबर मीडिया और पूरे वर्ल्ड लेवल पर सभी लोग देखते हैं तो हंसते होंगे कि विश्व का सबसे बड़ा कहा जाने वाला लोकतांत्रिक देश वहां के स्वास्थ्य मंत्री जी कहते हैं चॉकलेट खा लो कोरोना भाग जाएगा ।
ऐसी स्टेटमेंट क्यों देते हैं इसके पीछे एक बहुत बड़ा लॉजिक है अपने पद की गरिमा ही नहीं देश की छवि खराब कर ही रहे हैं साथ में अपनी नाकामी छुपाने के लिए स्टेटमेंट दी जाती है जिसे गोदी मीडिया पूरी लगन के साथ चलाता है और अंधभक्त स्पष्टीकरण देते पाए जाते हैं जिससे कि यह ना पता चले के देश में स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है ।
वर्तमान में देश के गृहमंत्री एकदम गायब है अभी कुछ दिन पहले तो देश के गृहमंत्री पश्चिम बंगाल असम जहां भी चुनाव थे वहां लाखों लाखों की भीड़ में नजर आ रहे थे जैसे चुनाव खत्म हुआ चुनाव के रिजल्ट देखते ही भाजपा की भद्द पिट गई भाजपा के प्रिय मंत्री संत्री सब गायब है पिछले साल जब पहली बार कोरोना लहर आई थी तो देश के माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा था शाम को 5:00 बजे ताली ताली बजाएंगे 5 मिनट भक्तों में खुशी की लहर दौड़ी तबीयत से ताली ताली बजाई गई लेकिन रिजल्ट कोरोना नहीं भगा दूसरी लहर भी आ गई। पहले लाइट भूल जाएंगे फिर जलाएंगे इसका लॉजिक आज तक समझ नहीं आया ।
लेकिन आज जब कोरोना संक्रमण महामारी की दूसरी लायक अपने चरम पर है देश में स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है देश के गांव गांव में स्थिति बद से बदत्तर हो चली है यहां होना तो यह चाहिये था - भारत देश के स्वास्थ्य मंत्री को चिकित्सा व्यवस्था को सही तरीके से पूरी प्लानिंग के साथ रन करना था लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि हमारे माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी कह रहे हैं कि आप डार्क चॉकलेट खाईये तो करोना भाग जाएगा अब समझ नहीं आता यह अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के स्टेटमेंट देते हैं तो विश्व पटल पर देश की क्या छवि बनती है काश यह समझ पाते ।
आज ( 13-मई-2021) देश में - भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 3,62,727 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,37,03,665 हुई। 4,120 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,58,317 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,10,525 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,97,34,823 है। यह आंकड़े सरकारी हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से प्रसारित किऐ गए हैं । जब की स्थिति इससे कई गुना ज्यादा भयावह है देश को जरूरत है इस समय सही तरीके से उचित स्वास्थ्य व्यवस्था उपकरण व जरूरी सुविधाओं के साथ महामारी से लड़ने की लोगों का मनोबल बढ़ाने की और लाकडाउन लगाया गया है तो उनके लिए पर्याप्त खाद्य सामग्री की तब जाकर इस महामारी से लड़ा जा सकता है अन्यथा इसी तरीके से हर रोज हजारों हजारों लोग बिना मौत मारे जा रहे हैं इसका जिम्मेदार कौन है आम जनता या देश की सरकार ?
ऐसा नहीं है कि यह सब वाक्य या स्टेटमेंट मैंने अपनी तरफ से दिए हैं, बनाकर लिखे हैं इन सब की सत्यता के लिए मैं कुछ लिंक भी शेयर कर रहा हूं आप उन्हें खोल कर समझ पाएंगे कि यह समय समय पर दी गई स्टेटमेंट हैं जिन्हें गूगल पर सर्च किया जा सकता है मेरी बातों की सत्यता की परख इन लिंक पर जाकर आप देख सकते हैं कि मेरी बातों में कितनी सच्चाई है ।
links Avaliable Here: -
ताली थाली PM Modi's
Tweet - https://twitter.com/narendramodi/status/1241673542506180610?s=20
मोमबत्ती टॉर्च लाइट PM Modi's https://twitter.com/ANI/status/1246834214487633920?s=20
डार्क चॉकलेट Dr. Harshvardhan https://www.timesnownews.com/india/article/dark-chocolate-to-beat-covid-stress-harsh-vardhan-s-diet-advisory-sparks-row/755890
Cow मूत्र पियो कोरोना भगाओ https://www.youtube.com/watch?v=ikULInCaGOo
गोबर का लेप करें कोरोना भगाएं https://www.livehindustan.com/gujarat/story-doctors-warn-against-cow-dung-as-cure-for-covid19-4025179.html
हवन यज्ञ करें कोरोना भगाएं https://www.youtube.com/watch?v=79NGWdM_zL4
कोरोना वायरस को हवा में खत्म करने के लिए हवन जरूरी https://www.jagran.com/uttar-pradesh/aligarh-city-havan-is-necessary-to-eliminate-the-corona-virus-in-the-air-21634270.html
Writer - Somvir Singh

बहुत खूब
ReplyDeleteबहुत सटीक लेख है भाई आपका - देश की सरकारो को पता है इस देश के लोगों को तीन चीजें पसंद नहीं - Entertenment, Entertenment और Entertenment !!
ReplyDeleteइसीलिए इस तरह के Dramatical आयोजन सरकार और सरकारीतंत्र कर रहा है।
इन सब बातों के लिए जिम्मेदार देश की जनता हैं । अब भुग्तो
इनके भगाने का तरीका ही सबसे ज्यादा फैलाने का कारण बना है।
ReplyDeleteजय भीम जी।
इनके भगाने का तरीका ही सबसे ज्यादा फैलाने का कारण बना है।
ReplyDeleteजय भीम जी।